धार: नालछा में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश, स्कॉर्पियो से अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Dhar, Dhar | Nov 15, 2025 नालछा में आबकारी विभाग की बड़ी दबिश: स्कॉर्पियो से अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार।धार जिले के नालछा में शनिवार शाम करीब 7:00 बजे आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने एक स्कॉर्पियो वाहन को रोककर उसमें से तीन अलग-अलग कंपनियों की 32 पेटी अवैध शराब बरामद की।बरामद शराब की कीमत लगभग ₹1 लाख और वाहन की कीमत ₹15 लाख बताई जा रही है।