धार: धार जिले के धामनोद में डिजिटल अरेस्ट ठगी का प्रयास, ATS के नाम पर बुजुर्ग को धमकाया, थाने पहुंचा बुजुर्ग
Dhar, Dhar | Nov 16, 2025 धार जिले के धामनोद के एक बुजुर्ग के पास मोबाइल पर वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल करने वाले ने कहा, "हम ATS पुणे से बोल रहे हैं। हाल ही में हुई आतंकवादी गतिविधियों में आपका नंबर मिला है। तुरंत किसी कमरे में जाइए और हर आधे घंटे में हमें मैसेज करें कि आप सुरक्षित हैं।" बुजुर्ग देवराम पटेल घबरा गया, लेकिन समझदारी दिखाते हुए सीधे धामनोद थाना पहुंचे।