लक्सर और खानपुर क्षेत्र मे दो जगह मगरमच्छ के आने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रैस्कूयू कर गंगा नदी में छोड़ दिया है। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
शुक्रवार को किसी ग्रामीण ने लक्सर वन रेजर महेंद्र गिरी को सूचना दी कि खेड़ी गांव में एक व्यक्ति के घर के पास मगरमच्छ आ गया है। जिसके चलते लोगों में दशशत फैल रही है। वहीं नियामतपुर गांव के श्रवण के खेत में मगरमच्छ आ जाने की सूचना दी। जिसके चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन रेजर महेंद्र गिरी ने वन टीम को मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को रैस्कूयू करने के निर्देश दिए।वन टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को रैस्कूयू कर लिया। वन रेजर महेंद्र गिरी ने बताया कि उन्हें गंगा नदी में छोड़ दिया गया है।