गुना नगर: कांग्रेस ने गुना जिले में 7 ब्लॉक और 8 उप ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किए, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सूची जारी की
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 16 और 17 दिसंबर 2025 की देर रात मध्य प्रदेश में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की है। 17 दिसंबर दोपहर को जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने कहा, गुना जिले में 15 ब्लॉक, उप ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए है। इनमें 6 ओबीसी, 4 सामान्य, 2 अनुसूचित जनजाति, 1 अनुसूचित जाति और एक मुस्लिम चेहरे को ब्लॉक लेवल पर जिम्मेदारी दी गई है।