तिरोड़ी: महकेपार शिव मंदिर समिति ने पेश की मिसाल, 5 माह बाद गुमशुदा व्यक्ति को परिजनों से मिलाया
बालाघाट जिले की तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम महकेपार की शिव मंदिर समिति ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए करीब 05 माह से गुम मानसिक रुप से विक्षिप्त एक 26 वर्षीय युवक को उसके परिजनों से मिलवाया है। इस कार्य में महकेपार पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों और स्थानीय पत्रकार गौरव अग्रवाल का भी सराहनीय योगदान रहा है।