उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज के छात्रों को अब विद्यालय से कहीं बाहर आने-जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। गोपालगंज सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने सांसद निधि से सात सीट की क्षमता वाली एक कार विद्यालय को उपलब्ध कराई है।