बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए सुनाई 20 साल की कारावास की सजा
पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए गुरुवार को 20-20 साल कारावास की सजा सुनाई है। वक्त पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए गुरुवार शाम करीब 4 बताया कि घटना वर्ष 2014 में नानपारा थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसके बाद इस मामले में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।