लखनपुर: कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिक बालक ने अज्ञात कारणों से किया कीटनाशक पदार्थ का सेवन
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत रविवार की सुबह 16 वर्षी नाबालिक बालक ने अज्ञात कारणो से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवारजनों के द्वारा उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल पर किया गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है।