भाटपार रानी: बनकटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी आनंद कुमार को मुंबई से गिरफ्तार किया
बनकटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 31 वर्षीय आनंद कुमार को मुंबई के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर देवरिया लाया। आरोपी पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था और उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर था। कोर्ट ने रिमाण्ड मंजूर कर जेल भेजा।