Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
image
image
image
image
image

27.07.2026 बरवाला में ब्लैक फिल्म व बिना वैध दस्तावेजों के दौड़ रही 2 प्राइवेट बसों के डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह की मौजदूगी में 43 हजार के चालान, दोनों बसें इंपाउंड पंचकूला/ 27 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस जिले में यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इसी क्रम में आज बरवाला क्षेत्र में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह स्वयं निरीक्षण के लिए पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट बसों की गहन जांच की गई। जांच में दोनों बसों के पास आवश्यक एवं वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। इसके अलावा एक बस पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई थी तथा वह अन्य यातायात नियमों का भी उल्लंघन कर रही थी। इस बस का विभिन्न नियमों के उल्लंघन के चलते 26 हजार का चालान किया गया। वहीं दूसरी प्राइवेट बस भी बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होती मिली, जिसके विरुद्ध 17 हजार का चालान किया गया। इस प्रकार दोनों बसों पर कुल 43 हजार का चालान किया गया तथा दोनों वाहनों को यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते इंपाउंड कर दिया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेज, ब्लैक फिल्म, ओवरलोडिंग अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

Raipur Rani, Panchkula | Jul 27, 2026