देहरादून: बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने विद्या विहार देहरादून में निर्माणाधीन कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने विद्या विहार देहरादून में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। विद्या विहार देहरादून में नाली, सड़क आदि का कार्य कराया जा रहा है।