देहरादून: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का बीजेपी प्रदेश कार्यालय पंहुचने पर हुआ जोरदार स्वागत
पूर्व सीएम और हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। त्रिवेंद्र को हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। त्रिवेंद्र ने कहा कि हरिद्वार में हुए रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया।