पिपरई: ग्राम सीगोन पहुंचे मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि के पिताजी के पटा कार्यक्रम में हुए शामिल
मुंगावली विधायक पूर्व राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव मंगलवार की दोपहर मुंगावली विधानसभा के ग्राम सीगोन पहुंचे। सीगोन में उन्होंने विधायक प्रतिनिधि रंजीत धाकरे के निवास पर पहुंचकर उनके पिताजी स्वर्गीय श्री सुरेश धाकरे के श्राद्ध पटा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान श्री यादव ने ग्राम में ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और मौके पर उनका निराकरण किया।