पिपरई: मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर, सिद्ध बाबा आमखो धाम पर सदस्यता अभियान कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर, सिद्ध बाबा आमखो धाम पर मुंगावली विधायक पूर्व राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव संगठन पर्व के उपलक्ष्य में सदस्यता अभियान कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने श्री सिद्ध बाबा एवं श्री शिव परिवार जी के दर्शन कर धर्म लाभ अर्जित किया।