पिपरई: ग्राम मूडरा बहादरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति के साथ शख्स ने की गाली-गलौज व दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
मिली जानकारी अनुसार पिपरई थाने में ग्राम मूडरा बहादरा निवासी 55 वर्षीय भईया साहव पुत्र मरजाद सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम में उसके घर के सामने ग्राम के ही मुन्नालाल लोधी ने उसे अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पिपरई थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।