हसनपुर: शराब पिलाकर कीमती जमीन की धोखे से रजिस्ट्री,गजरौला के हसनपुर में विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी मिली
हसनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनखाल में सोमवार को धोखाधड़ी और जालसाजी का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसके पति को शराब पिलाकर धोखे से उनकी कीमती जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। पीड़िता ने हसनपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम करनखाल निवासी रानी, जो वीरपाल की पत्नी।