'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से रातोंरात स्टार बनीं मंदाकिनी कई सालों से एक्टिंग से दूर हैं, पर वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अकसर ही अपनी तस्वीरें और रील्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अब मंदाकिनी हाल ही मनाली घूमने गईं और वहां उन्होंने हिमाचली कपड़े पहनकर एक पहाड़न का गेटअप लिया। मंदाकिनी ने इस लुक में तस्वीरें शेयर कीं, तो फैंस फिदा हो गए और खूब प्यार लुटा रहे हैं।
62 वर्षीय मंदाकिनी ने हिमाचली कपड़े पहने कई तस्वीरें खिंचवाईं, जिनमें वो अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। मंदाकिनी की इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। उन्हें एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में वही पुराना अंदाज और मासूमियत नजर आई, जो 41 साल पहले आई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में नजर आई थी। फैंस मंदाकिनी से फिल्मों में वापसी की गुजारिश करने लगे और कहा कि आप हमारे लिए आज भी वही गंगा हो। मंदाकिनी ने साल 1996 में फिल्मों से रिटायरमें�
Korba, Korba | Jul 13, 2026