हज़ारीबाग: कोर्रा पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह पर कार्रवाई, एक सरगना गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हजारीबाग जिला की कोर्रा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और ठगी के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो स्मार्टफोन बरामद किए गए, जिनकी जांच में कई सट्टेबाजी ऐप, फर्जी आईडी और करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के प्रमाण मिले हैं।