सज्जनगढ़: तांबेसरा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 82 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गई, मां वाउचर भी वितरित
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर खुशपाल सिंह राठौड़ ने तांबेसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉक्टर राहुल डिंडोर भी मौजूद रहे।डॉक्टर कैलाश डोडियार ने बताया कि शिविर में 82 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उपचार और परामर्श दिया गया।