कासगंज: भारत रत्न अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर नमेंनी गांव में निकाली गई शोभायात्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
नमैनी गांव में मंगलवार सुबह 11 बजे अम्बेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारम्भ करने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय पहुंचे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं शोभायात्रा के मौक़े पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि हमें बाबा साहब के आदर्शो पर चलकर दलित, पिछड़े समाज के उत्थान के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।