बांधवगढ़: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' के तहत नशा मुक्ति रैली का आयोजन 30 जुलाई को शाम 5 बजे स्टेडियम में होगा
नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत नशा मुक्ति रैली का आयोजन 30 जुलाई को सायं 5 बजे नगर पालिका स्टेडियम में किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए खेल कूद और रचनात्मक गतिविधियों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।