सामुदायिक भवन एवं गौशाला का अवलोकन
----
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा आज विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित कार्यो एवं गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जनपद श्री दीपक धाकड सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा इस दौरान ग्राम पार्वती बडौदा, बडौदा खुर्द कीजरी एवं अगरा में निर्माण कार्यो की स्थिति का आंकलन करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा ग्राम पार्वती बडौदा में 25 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये, इसके साथ ही उन्होने बडौदा खुर्द कीजरी गौशाला का निरीक्षण भी किया। ग्राम अगरा में भी संचालित निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026