प्रतापपुर: सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद उपायुक्त के निर्देश पर हुई जांच, तथ्य स्पष्ट
प्रतापपुर(चतरा): सोशल मीडिया पर प्रतापपुर प्रखंड के गोमे गांव से संबंधित आवास समस्या की शिकायत मिलने पर उपायुक्त रवि आनंद ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रतापपुर को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। जांच में पाया गया कि स्वर्गीय संभाली भारती की दोनों पत्नियां—सूरज मनिया देवी एवं रूनी देवी—वर्तमान में प्रधानम