मेरठ: लिसाड़ी गेट इलाके में शादीशुदा सिरफिरे आशिक ने युवती को बीच सड़क मारी गोली, अस्पताल में चल रहा उपचार, आरोपी की तलाश जारी
Meerut, Meerut | Jul 17, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात प्रेम प्रसंग के चलते एक सिरफिरे आशिक ने युवती के सिर में गोली मार दी। वारदात लिसाड़ी रोड स्थित अंजुम पैलेस के सामने गणेश ब्रह्मपुरी इलाके की गणेशपुरी चौकी से महेश 300 कम की दूरी पर हुई। घायल युवती शाहीन को गंभीर हालत में केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है