अटरू: झाड़ोता गढ़ परिसर में शिव महापुराण कथा में शिव आराधना के महत्व को समझाया गया
Atru, Baran | Jun 12, 2026 सकतपुर, क्षेत्र के झाड़ोता गांव मे स्थित गढ़ परिसर मे चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथा वाचक आचार्य महेश शास्त्री ने धर्म ओर ज्ञान से जुड़ी हुई बातों से श्रोताओं को अवगत कराया ओर कहा कि इस भूतल पर कल्याण के लिए इस कथा से उत्तम दूसरा कोई साधन नही है, उन्होंने कहा कि इस महापुराण के पठन अथवा ज्ञान से मन परिष्कृत होता है