#गाजीपुर क्षेत्र से इस वक्त बिजली कटौती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन हो या रात, बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं, उमस और गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। बार-बार हो रही कटौती से घरों के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है #GhazipurNews #गाजीपुरसमाचार