मुशहरी: अहियापुर थाना क्षेत्र में डीजे बजाने पर पांच नामजद सहित दो सौ अज्ञात पर प्राथमिकी
अहियापुर में सरस्वती पूजा के लाइसेंस का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. चार डीजे व व तीन वाहन को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मूर्ति का विसर्जन का 15 फरवरी तक करना था. लेकिन कई पूजा समिति नियम का उल्लंघन कर शनिवार को मूर्ति का विसर्जन कर रही थी. इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर तीन वाहन और उस पर लदे डीजे को