दतिया नगर: जेल में कैदियों के दो गुटों में मारपीट, जेल अधीक्षक बोले- मामला शांत
दतिया जिला जेल में शुक्रवार रात बंदियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 8:30 बजे आपसी विवाद के चलते सात बंदियों ने मिलकर दो बंदियों पर हमला कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और अक्सर कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार र