बलौदाबाज़ार: लाहौद शराब दुकान में सेल्समेनों पर हुए मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने, सिर पर किया ताबड़तोड़ हमला
दोपहर 1 बजे बलौदाबाजार जिले के लाहौद शराब दुकान में सेल्समैनों के ऊपर हुए मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सेल्समैनों के ऊपर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर वार और हमला करते हुए युवक दिखाई दे रहे हैं। जिसको लेकर पीड़ितों के द्वारा बताया गया कि आरोपी द्वारा ताला तोड़कर अंदर आया और सिर पर ही हमला किया है। जिसमें गंभीर चोटें आई है।