बसारी स्कूल में जागरूक हुए छात्र: 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत दी गई सीख
छतरपुर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत आज शासकीय विद्यालय, बसारी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह के निर्देशन में तथा बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने छात्र-छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और एक जागरूक नागरिक बनने का संकल्प दिलाया। साथ ही, बच्चों को अपने आसपास के लोगों और परिजनों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।