शिवहर: शनिवार की देर रात सुगिया कटसरी गांव में ईट लदा ट्रैक्टर खेत में पलटा, बड़ा हादसा टला, चालक ने खुद कर बचाई जान
शनिवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र के सुगिया कटसरी गांव में अनियंत्रित ईट लदा ट्रैक्टर खेत में पलट गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. वही ट्रैक्टर पलटने के साथ ही ट्रैक्टर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है. ओर ट्रेक्टर चालक ट्रैक्टर छोडकर फरार हो गया है. जिससे रात में अन्य वाहनों को आवागमन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा है।