शिवहर: शिवहर शहर में शिक्षकों के द्वारा निकाला गया मसाल जुलूस
बिहार शिक्षक एकता मंच राज्य इकाई पटना के आवाहन पर शिवहर शहर में मसाल जुलूस शिक्षकों के द्वारा निकाला गया है। शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए जीरोमाइल चौक पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। शिक्षकों ने आवाह्न किया है कि हमारे अधिकार पर कुठाराघात करने वाली सरकार का हम सभी मुंहतोड़ जवाब देंगे।