कोरबा: कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 150 गुम मोबाइल लौटाए, 5 महीने में 300 से ज्यादा फोन स्वामियों तक पहुंचे
Korba, Korba | Jun 9, 2026 “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने तकनीकी मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर पुलिस थाना कोरबा ने CEIR पोर्टल के जरिए गुम हुए 150 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। बरामद फोन की अनुमानित कीमत करीब 26.62 लाख रुपये है।बरामद मोबाइल Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus जैसी कंपनियों के हैं।