बुलंदशहर: डिबाई नगर क्षेत्र में प्रसाद लेने को लेकर महिला के साथ दबंगों ने की मारपीट, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
डिबाई थाना क्षेत्र के मोहल्ला नमक मंडी में एक महिला प्रसाद लेने को गई थी। प्रसाद के लेने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर दबंगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। शिकायत पीड़ित ने महिला ने पुलिस की लेकिन पुलिस द्वारा दबंग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची जहां उसने प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।