उतरौला: बलरामपुर में गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लानगर मार्ग होगा 7 मीटर चौड़ा, 29.94 करोड़ में होगा सड़कों का चौड़ीकरण
बलरामपुर के गुमड़ी–रेहरा–सादुल्लानगर मार्ग का 3.75 मीटर चौड़ा सड़क अब 7 मीटर होगी। 29.94 करोड़ की लागत से 15.87 किलोमीटर का चौड़ीकरण जून 2027 तक पूरा किया जाएगा। डीएम ने निर्माण गुणवत्ता जांचकर काम तेज करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण से गांव के किसानों, व्यापारियों और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।