बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना को लेकर भारतीय किसान संघ का धरना बुधवार को 10वें दिन भी जारी है। देर रात भोपाल से पहुंचे अधीक्षण यंत्री एसएस राउत और विधायक झूमा सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर परियोजना को 7 मई तक पूरा करने की डेडलाइन तय करते हुए युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं।