भीलवाड़ा: भीलवाड़ा ANTF ने की बड़ी कार्रवाई, 2.147 किलो डोडा चूरा व 146 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम
भीलवाड़ा जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एएनटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अजमेर चौराहे के पास दबिश देकर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.147 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा और 146 ग्राम अफीम बरामद की है।