चांदपुर: नूरपुर के ताजपुर में मौहल्ला रहमान चौक के पास विद्युत तारों में आग लगने से मची अफरा-तफरी
बिजनौर में आज शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर में मोहल्ला रहमान चौक के पास विद्युत तारों में अचानक से आग लग गई जिसके बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा हो गयें और विद्युत विभाग को सूचित किया गया उसके बाद लाइन काटी गई इस दौरान करीब 60 मी पीवीसी केबल जलकर राख हो गया।