पीपलदा: इटावा राजकीय कला महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन प्राचार्य को दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Feb 13, 2024 जिले के इटावा कस्बे में मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अम्बेडकर सर्किल पर प्रदर्शन कर प्राचार्य को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। छात्र नेता अनिल पंकज ने बताया कि पिछले 6 वर्ष में कॉलेज भवन का कार्य पूरा नही है।600 छात्रो के लिए मात्र 3 कमरे है। ऐसे में छात्रो को बाहर खुले में बैठना पड़ता है।