सिंघवारा: सोनकी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NBW वारंटी में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
सोनकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (गैर-जमानती वारंट) के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विशुन मंडल (पिता– विगुल मंडल) एवं शंकर मंडल (पिता– शीतल मंडल), दोनों निवासी ग्राम महुआ, थाना सोनकी, जिला दरभंगा के रूप में हुई है।