नवाबगंज: नवाबगंज में 8 अप्रैल को आयोजित होगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
विधानसभा क्षेत्र 121 नवाबगंज के राजघाट स्थित आर्य हॉस्पिटल में 8 अप्रैल 2026 को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा दी जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराएं