धौलपुर: विवाहिता ने पशुबाड़े में फंदा लगाकर की खुदकुशी, गृह क्लेश बताया जा रहा है सुसाइड का कारण, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
के कौलारी थाना क्षेत्र के गांव प्यारे की मढैया में एक विवाहिता ने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बसई नवाब पुलिस सहित कौलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय सुमित्रा पत्नी शिशुपाल जाट निवासी प्यारे की मढैया मालौनी पंवार कौलारी ने अपने घर के पास बने पशुबाड़े में रस्स