ज्ञान के मंदिर में गंदगी! जवाली पब्लिक लाइब्रेरी के वॉशरूम पर उठे सवाल
कांगड़ा के जवाली स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में आने वाले विद्यार्थियों और पाठकों ने वॉशरूम की खराब सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। आरोप है कि शौचालयों की नियमित सफाई नहीं हो रही, जिससे लाइब्रेरी आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने संबंधित विभाग से जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।