जौनपुर: जेसीज पर सूटकेस में मिली लाश का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी निकला हत्यारा
जौनपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जेसिज चौराहे के पास नाले में सुटकेश में मिली महिला के लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी शव को ठीकाने लगाने के लिए सुटकेश में भरकर नाले में फेक दिया था। पुलिस को यह सफलता सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर मिली है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।