ट्रोमा सेंटर की मांग को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर युवाओं का आक्रोश सामने आया। हरिराम बाना समेत युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
बाना में स्टेट हाईवे पर युवाओं ने जमकर नारेबाजी की।
सड़क पर टायर जलाकर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया गया।
हालांकि, बस यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए युवाओं ने चक्काजाम टाल दिया। प्रदर्शन के बाद युवा श्रीडूंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए।
अब सवाल है—ट्रोमा सेंटर की मांग कब पूरी होगी?