खंडवा नगर: खंडवा शहर से स्लॉटर हाउस हटाने की मांग, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शहर के बीच संचालित स्लॉटर हाउस (वधशाला) को आवासीय क्षेत्र से हटाकर शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित स्लॉटर हाउस के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से स्वास्थ्य, प्रदूषण और यातायात की समस्या भी है