कटघोरा: कोरबा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, जंगल में 28 पशु पेड़ से बंधे मिले, मुख्य आरोपी समेत 5 को पकड़ा गया
Katghora, Korba | May 18, 2026 जिले में मवेशी तस्कर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। पाली थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सजगता ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने जंगल से 28 मवेशी बरामद किए, जिन्हें भूखा-प्यासा पेड़ से बांधकर रखा गया था।टावर मोहल्ला निवासी विजय नेताम को बतरा गांव के ग्रामीणों ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी।