मुंगेर: मतदान के दिन गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीजे कॉलेज में एसपी ने दी जानकारी
Munger, Munger | May 12, 2024 मुंगेर में कल सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार को डीजे कॉलेज निरीक्षण के लिए पहुंचे मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि मतदान को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों से प्रशासन सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी ।