शिवपुरी नगर: पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर, एसपी ने किया शस्त्र पूजन, प्रभारी मंत्री ने दी दशहरे की शुभकामना
शनिवार की सुबह 9 बजे शिवपुरी प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एसपी अमन सिंह राठौड़ और कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधी पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार पहुंचे। जहां सबसे पहले मां दुर्गा के सामने शस्त्र पूजन की प्रक्रिया शुरू की गई और फिर हवन किया गया। परंपरा के तहत कूमड़ा की बली दी गई। पूजन प्रक्रिया के आखिरी में आरती कर वाहन पूजन भी किया गया।