दतिया नगर: ओडिशा में बंधक बने बेटे की शिकायत पर प्रशासन की तेज़ी, 2 दिन में हुई सुरक्षित घर वापसी
एक मां की आंखों में बेबसी थी, और जुबान पर सिर्फ एक ही विनती—“मेरा बेटा मुझे वापस दिला दीजिए…” सूचना मिलते ही कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ओडिशा शासन एवं वहां के जिला प्रशासन से संपर्क साधा। बिना किसी देरी के पूरी टीम ने समन्वय बनाकर लगातार प्रयास किए और महज दो दिनों में बच्चे को सुरक्षित दतिया वापस लाया गया।